बिहार: महागठबंधन आज करेगा लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों के नाम का एलान
ABP News Bureau | 29 Mar 2019 11:03 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों के लिए सीटों और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान आज महागठबंधन द्वारा किया जाएगा. इसके लिए आज प्रेस कांफ्रेन्स आयोजित की गई है. ये प्रेस कांफ्रेन्स पहले गुरुवार को शाम 6 बजे होनी थी जिसे आज के लिए टाल दिया गया था. इससे पहले दो चरणों के लिए सीटों और उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था. बिहार में महागठबंधन में शामिल राजद 20, रालोसपा 05, कांग्रेस 09 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम और सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की वीआईपी (VIP) तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. इसके अलावा सीपीआई माले को राजद के कोटे से एक सीट दी.