अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी ऑफिस के बाहर लंबी कतार
shubhamsc | 25 Aug 2019 01:00 PM (IST)

दोपहर 1.30 बजे अंतिम यात्रा बीजेपी मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए शुरू होगी. अरुण जेटली का अंतिम संस्कार दोपहर 2.30 बजे निगम बोध घाट पर होगा. जेटली का निधन शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर एम्स में हो गया. उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह नौ अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे.