लोकसभा स्पीकर और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान
ABP News Bureau | 05 Apr 2019 02:51 PM (IST)

बीजेपी में बुजुर्ग इस बार चुनावी मैदान से दूर हैं. बुजुर्गों की इस लिस्ट में अब सुमित्रा महाजन का भी नाम जुड़ गया है. सुमित्रा महाजन ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया है. लोकसभा स्पीकर रह चुकीं सुमित्रा महाजन ने चिट्ठी लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है. चिट्ठी में सुमित्रा महाजन की नाराजगी दिख रही है. उन्होंने चिट्ठी में लिखा है - पार्टी इंदौर में प्रत्याशी को लेकर असमंजस खत्म करे, मुझे चुनाव नहीं लड़ना है.