लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी आज शाम 7 बजे जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
ABP News Bureau | 21 Mar 2019 06:21 PM (IST)

आज शाम 7 बजे लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी. आज ही पीएम मोदी की उम्मीदवारी का भी एलान संभव है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नितिन गडकरी नागपुर से और राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ सकते हैं.