राजस्थान: ट्रैक्टर पर बैठकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
shubhamsc | 17 Aug 2019 11:43 AM (IST)

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला कोटा लोकसभा सीट से सांसद हैं. लिहाजा वो अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच गए. वहां पर उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. और प्रशासन से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की अपील की.
बारिश और बाढ़ से राजस्थान के कई जिले प्रभावित हैं. कई जिलों में इतना पानी भर गया है कि आने जाने का संपर्क कट गया है.