लोकसभा में आमने-सामने हुए गृहमंत्री अमित शाह और ओवैसी, जानिए- क्या है पूरा मामला
shubhamsc | 15 Jul 2019 10:00 PM (IST)

लोकसभा में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बरसे गृहमंत्री अमित शाह. बहस के बीच टोका टाकी से नाराज हुए. NIA संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान हुआ हंगामा. ओवैसी ने बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह को बीच में टोका. ओवैसी के टोकने पर अमित शाह ने कहा कि इस तरह से नहीं चलेगा, सुनने की भी आदत डालिए ओवैसी साहब. ओवैसी ने अमित शाह पर उंगली दिखाने और डराने का आरोप लगाया. कहा कोई डरने वाला नहीं. अमित शाह का जवाब वो डराते नहीं...डर जहन में बैठा है तो मैं क्या करूं.