सांसद रामचंद्र पासवान नहीं रहे, रामविलास पासवान के घर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
shubhamsc | 21 Jul 2019 06:21 PM (IST)

रामविलास पासवान के छोटे भाई और समस्तीपुर के एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान का निधन, दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती थे. उनके निधन की सूचना उनके भतीजे और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने दी. गृह मंत्री अमित शाह आज रामविलास पासवान के घर पहुंचे.
चिराग पासवान ने कहा, ''आप सभी को बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा की मेरे चाचा जी आदरणीय श्री रामचंद्र पासवान जी अब नहीं रहे. आज 1:24pm पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में उन्होंने आख़िरी सांस ली.