लोकसभा चुनाव: पत्नी गौरी के साथ शाहरुख खान ने डाला वोट, देखिए
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 05:30 PM (IST)

बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ वोट डालने पहुंचे. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज मुंबई की जिन 6 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें शामिल हैं. सुबह से ही बॉलीवुड की कई हस्तियां वोट डालने आ रही हैं.