#ABPExitPoll2019: फिर से मोदी सरकार के बनने का अनुमान, देखिए फुल एग्जिट पोल
ABP News Bureau | 19 May 2019 09:53 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2019 पूरा होने में बस चंद घंटे बाकी हैं और 542 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है. देश की सत्ता पर कौन काबिज होगा और केंद्र में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला होने में बस 3 दिन का वक्त बचा है. 23 मई को चुनावी नतीजे आने के साथ ही नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा. केंद्र में काबिज मोदी सरकार की फिर वापसी होगी या विपक्ष और महागठबंधन की एकता रंग लाएगी इसका फैसला 23 मई को हो जाएगा.