क्या चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे? 23 मई को कौन आएगा? एग्जिट पोल से पहले देखिए सबसे बड़ी बहस
ABP News Bureau | 19 May 2019 07:05 PM (IST)

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक शाम 6.30 बजे से पहले तक किसी तरह का एग्जिट पोल का आंकड़ा नहीं दिखाया जा सकता है. एबीपी न्यूज अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पहला आंकड़ा शाम 6.30 बजे ही दिखाएगा. एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल की समीक्षा के लिए कई इलेक्शन एक्सपर्ट्स शामिल किए गए हैं जो चुनावी नतीजों का अनुमान आने के बाद उसका विश्लेषण करेंगे. इनमें कई जाने-माने पत्रकार शामिल हैं जो राजनीति की रिपोर्टिंग के लिए कई दशकों का अनुभव रखते हैं.