लोकसभा चुनाव 2019: RSS सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने डाला वोट, कहा- स्थिर सरकार आएगी
ABP News Bureau | 11 Apr 2019 08:15 AM (IST)

आज देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग होनी है.. इनमें 17 फीसदी सीटों का फैसला हो जाएगा.. यानी आज के बाद 83 फीसदी सीटें बच जाएंगी. सत्ता-विपक्ष के दावों और वादों को परखने का.. और हमारे पास मौका है आप तक लोकतंत्र के इस महापर्व की हर खबर, हर रंग, हर रणनीति... पूरी राजनीति, आपतक पहुंचाने का. RSS सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने भी मतदान कर दिया है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि देश में स्थिर सरकार आएगी.