दिल्ली: पहली बार चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, पोस्टर-बैनर के साथ लोगों ने की जमकर नारेबाजी
ABP News Bureau | 22 May 2019 01:25 PM (IST)

23 मई यानी कल चुनाव के नतीजे आने हैं. उससे पहले विपक्ष ने देश के चुनावी चौकीदार चुनाव आयोग की चौकीदारी पर सवाल उठाए हैं. आज वो तस्वीर सामने आई है वो ऐतिहासिक है. कभी पहले नहीं हुआ. चुनाव आय़ोग के खिलाफ प्रदर्शन हो गया. कुछ लोग आज दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर पोस्टर बैनर लेकर आए गए. जमकर नारेबाजी की. ईवीएम को लेकर विपक्ष की 22 पार्टियां कल चुनाव आयोग गई थी. कई आरोप लगाए. कई सुझाव दिए. इन सुझावों पर गौर करने के लिए इस समय चुनाव आयोग में बैठक भी हो रही है लेकिन जब बैठक हो रही है तब बाहर हुड़दंग हो रहा है.