लोकसभा चुनाव: ABP न्यूज से बातचीत में राजनाथ सिंह बोले- इस बार भी लखनऊ की जनता का मुझे स्नेह मिलेगा
ABP News Bureau | 06 May 2019 09:45 AM (IST)

लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह वोट डाल चुके हैं. उनका मुकाबला गठबंधन उम्मीदवार पूनम सिन्हा और कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम से है. आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी में 14 जगहों पर वोट डाले जाएंगे. जिन 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी वो हैं- अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा.