लोकसभा चुनाव 2019: 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में 2014 के बाद से किस तरह बदले हैं समीकरण, देखिए
ABP News Bureau | 10 Mar 2019 01:39 PM (IST)

कयास लगाए जा रहे हैं कि आज इलेक्शन कमीशन चुनाव तारीखों का एलान कर सकता है. इस बाबत शाम 5 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. पिछले लोकसभा चुनावों के बाद से राजनीति में बहुत कुछ बदल चुका है. महाराष्ट्र की सियासत में भी कई तरह के बदलाव हुए हैं. 48 लोकसभा सीटों वाला ये महाराष्ट्र केंद्र में सरकार बनाने के लिए एक अहम राज्य है.