Exit Poll के नतीजों पर कांग्रेस नेता शत्रुघन सिन्हा ने कहा- 23 मई को Exact Poll आएगा
ABP News Bureau | 20 May 2019 04:45 PM (IST)

एबीपी न्यूज ने लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजों पर शत्रुघन सिन्हा से खास बातचीत की है. शत्रुघन सिन्हा ने कहा है कि ये Exit Poll है, 23 मई को Exact Poll आएगा. बता दें कि बिहार के पटना साहिब से शत्रुघन सिन्हा को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. यहां उनका मुकाबला बीजेपी के रवि शंकर प्रसाद से है.