लोकसभा चुनाव 2019: मैनिफेस्टो में AFSPA और देशद्रोह कानून पर कांग्रेस-बीजेपी की जोरदार बहस
ABP News Bureau | 02 Apr 2019 05:21 PM (IST)
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में धारा 124 A यानी देशद्रोह को अपराध घोषित करने वाली धारा को खत्म करेगी. कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस धारा का दुरुपयोग होता है. भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करती है. घोषणापत्र में कहा गया है कि इस धारा का बहुत दुरूपयोग हुआ है. और बाद में नए कानून बन जाने से उसकी महत्ता भी समाप्त हो गई है. इसलिए इसे खत्म कर दिया जाएगा.