लोकसभा चुनाव 2019: ABP न्यूज पर देखिए पांचवें चरण के मतदान की सबसे बड़ी कवरेज लगातार
ABP News Bureau | 06 May 2019 01:16 PM (IST)

Lok Sabha Elections 2019: सुबह सात बजे से सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है. इस चरण में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा. सत्तारूढ़ बीजेपी और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने 51 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की.