लोकसभा चुनाव 2019: पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग शुरू
ABP News Bureau | 06 May 2019 07:24 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के लिए सात राज्यों की 51 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे. इस चरण में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा.