Election Results 2019 : फ्लॉप हुआ प्रियंका फैक्टर, मोदी की बड़ी जीत के क्या मायने हैं ? देखिए
ABP News Bureau | 23 May 2019 12:48 PM (IST)

2014 के लोकसभा चुनाव की तरह की बीजेपी मोदी लहर पर सवार है. बीजेपी के सामने समूचा विपक्ष पस्त दिख रहा है. सुबह 10:30 बजे तक के रुझानों पर गौर करें तो बीजेपी अपने दम पर पूर्ण बहुमत के आंकड़ों को पार कर चुकी है. यही नहीं इतिहास में पहली बार बीजेपी सबसे अधिक सीटें जीतती दिख रही है. 2014 में बीजेपी ने सबसे अधिक 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में कुछ सुधार जरूर किया है. वह इस बार 50 सीटों पर आगे चल रही है. 2014 में कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी.