मायावती ने आज के चुनाव परिणाम को बताया जनभावना के उलट, EVM को लेकर कही ये बात
ABP News Bureau | 23 May 2019 08:21 PM (IST)

आज आए लोकसभा चुनाव के परिणाम में करारी हार के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इसे जनभावना के उलट बताया है. इसके साथ ही उन्होंने EVM को लेकर फिर से सवाल खड़े किए हैं. बता दें कि एक महीने से ज्यादा चले लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आज आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के लिए देशभर के लोगों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर लगी हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा रंग लाता नजर आ रहा है. बीजेपी जहां इस चुनाव में 295 के आस पास सीटें जीतती हुई नजर आ रही है, वहीं एनडीए 345 सीटों के आस पास नजर आ रहा है.