लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण के लिए मतदान शुरू, 9 राज्यों की 72 सीटों पर डाले जाएंगे वोट
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 07:33 AM (IST)

9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. चौथे चरण में आज महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है.