लोकसभा चुनाव 2019: उन्नाव से साक्षी महाराज ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, कहा- 'चौकन्ना है चौकीदार'
ABP News Bureau | 24 May 2019 10:54 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव लोकसाभ सीट से बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज को विराट जीत मिली है. साक्षी महाराज ने गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला उर्फ महाराज को 4 लाख एक सौ 78 मतों के भारी अंतर से हारा दिया. बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज को 702441 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नम्बर पर गठबंधन उम्मीदवार अरुण शुक्ला को 302263 मत प्राप्त हुए. वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के अन्नू टंडन रहे जिन्हें 185468 मत प्राप्त हुआ है.