लोकसभा चुनाव 2019: बिहार के सासाराम में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'अब बहुत हुआ'
ABP News Bureau | 14 May 2019 08:09 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के सासाराम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सासाराम में जनसभा के दौरान मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नामदार के गुरु ने सिख दंगे के लिए कहा 'हुआ तो हुआ'. अब देश इन महामिलावट वालों से कह रहा है 'अब बहुत हुआ'.