लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण की वोटिंग बीजेपी के लिए क्यों है बेहद जरूरी, देखिए
ABP News Bureau | 11 Apr 2019 07:15 AM (IST)

आज देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग होनी है.. इनमें 17 फीसदी सीटों का फैसला हो जाएगा.. यानी आज के बाद 83 फीसदी सीटें बच जाएंगी. एक घंटे बाद वोटिंग शुरू होनी है.. आगाज हो रहा है लोकसभा चुनाव का.. पांच साल बाद आपके पास मौका है वोट डालने का.. सत्ता-विपक्ष के दावों और वादों को परखने का.. और हमारे पास मौका है आप तक लोकतंत्र के इस महापर्व की हर खबर, हर रंग, हर रणनीति... पूरी राजनीति, आपतक पहुंचाने का.