लोकसभा चुनाव 2019: 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग आज, जानिए 2014 में क्या थे नतीजे
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 06:30 AM (IST)

दूसरे चरण के लिए आज 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण में तमिलनाडु में 38, कर्नाटक में 14, महाराष्ट्र में 10, उत्तर प्रदेश में आठ के साथ ही असम, बिहार और ओडिशा में पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और और पश्चिम बंगाल में तीन और जम्मू-कश्मीर में दो सीटों पर मतदान होगा. इसके साथ ही मणिपुर और पुडुचेरी में एक सीट के लिए मतदान होगा.