लोकसभा चुनाव 2019: राजनीतिक विश्लेषकों से जानिए आखिर कांग्रेस को क्यों मिली हार?
ABP News Bureau | 24 May 2019 09:53 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है. पूरे देश में चली पीएम मोदी की लहर के बाद बीजेपी ने 300 का आकंड़ा पार कर लिया है. वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर ही सिमट गई है. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. इतना ही नहीं इस बार कांग्रेस के हाथ से उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट भी निकल गई है. यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हरा दिया है. हालांकि राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से रिकॉर्ड जीत हासिल की है.