यूपी: ABP न्यूज से बातचीत में डिंपल यादव बोलीं- जनता की मांग पर कन्नौज से चुनाव लड़ रही हूं
ABP News Bureau | 06 Apr 2019 01:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा से एसपी और बीएसपी गठबंधन की प्रत्याशी डिंपल यादव शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान उनके साथ उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद हैं. डिंपल यादव इस दौरान रोड शो भी कर रही है. एबीपी न्यूज ने उनसे खास बातचीत की.