आज EVM में कैद होगी गिरिराज सिंह और कन्हैया कुमार की किस्मत, देखिए बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 07:27 AM (IST)

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में आज नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान होगा. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी.