गांधीनगर से अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सी जे चावड़ा को बनाया उम्मीदवार
ABP News Bureau | 03 Apr 2019 09:33 AM (IST)

कांग्रेस ने 8 राज्यों के 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. अमित शाह के खिलाफ भी उम्मीदवार उतार दिया गया है. कांग्रेस ने गुजरात से उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें गुजरात की चार और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए है.