पश्चिम बंगाल में मोदी मैजिक ! BJP 2 से 18 सीट पर पहुंची, जानिए कैसे लगी ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध
ABP News Bureau | 24 May 2019 10:15 AM (IST)

लोकसभा चुनाव 2019 में दो महीने से अधिक समय से चले आ रहे चुनाव के बाद आज नतीजे सामने आने लगे हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटों हैं. यहां से इस बार टीएमसी, बीजेपी, कांग्रेस और वाम दल सभी अकेले चुनाव लड़ रहे थे. पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच वोटिंग हुई है.