लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण की 95 सीटों पर वोटिंग की सबसे बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 07:03 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण में तमिलनाडु में 38, कर्नाटक में 14, महाराष्ट्र में 10, उत्तर प्रदेश में आठ के साथ ही असम, बिहार और ओडिशा में पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और और पश्चिम बंगाल में तीन और जम्मू-कश्मीर में दो सीटों पर मतदान होगा. इसके साथ ही मणिपुर और पुडुचेरी में एक सीट के लिए मतदान होगा. इसके अलावा ओडिशा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में भी वोटिंग होगी. पहले चरण में 11 अप्रैल को लोकसभा की 91 सीटों पर 20 राज्यों में मतदान हुआ था.