सनसनी: शराब की बोतल में चूहे मारने का 'जहर' ! देखिए 'शराब कांड' पर बड़ा खुलासा !
ABP News Bureau | 10 Feb 2019 10:00 AM (IST)
यूपी पुलिस ने बताया कि गांव का एक निवासी तेरहवीं पर पिलाने के लिए शराब के 30 पाउच संभवत: उत्तराखंड से लाया था. इस मामले में अभी और जानकारी आनी बाकी है और तफ्तीश जारी है. दोनों राज्यों की सरकारों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं. दोनों प्रशासनों ने मृतकों के परिवारों को दो दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.