Navratri 2023: आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ | Maa Shailputri
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 15 Oct 2023 10:50 AM (IST)

शारदीय नवरात्र के पहले दिन जगत जननी स्वारूपा मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है. माता पार्वती को शैलपुत्री कहा जाता है. क्योंकि उनके पिता पर्वतराज हिमालय हैं. मां शैलपुत्री बैल में सवार होती हैं. उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ कमल का फूल होता है. मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना से जीवन में स्थिरता और ढृढ़ता आती है. मां शैलपुत्री को सफेद वस्तुएं ज्यादा पसंद हैं. इसलिए उन्हें सफेद वस्त्र या पुष्प अर्पण करें.