मॉब लिंचिंग पर 49 लोगों ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, देखिए- पत्र लिखने वाले प्रमुख लोग कौन हैं
shubhamsc | 24 Jul 2019 10:39 PM (IST)

मॉब लिंचिंग पर देश की 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी. लिखने वालों में सिनेमा से जुड़े लोग ज्यादा. अनुराग कश्यप, श्याम बेनेगल, मणि रत्नम, अपर्णा सेन भी शामिल. पत्र में लिखा गया कि सिर्फ निंदा काफी नहीं. कार्रवाई भी होनी चाहिए. चिट्ठी में लिखा है कि मुस्लिमों और दलितों की लिंचिंग तुरंत बंद हो. चिट्ठी में जय श्रीराम के नारे पर भी सवाल उठाया गया है, लिखा गया है कि 'जय श्री राम' का नारा युद्ध उन्माद जैसा बनता जा रहा है. राज्यसभा में सरकार का दावा मॉब लिचिंग की घटनाओं में आई है कमी. अब उन प्रमुख लोगों को भी जान लीजिए, जिन्होंने ये चिट्ठी लिखी है.