लेह से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग का विवादित बयान, कहा- UN में लद्दाख की चर्चा से बहुत संतुष्टि मिली
ABP News Bureau | 17 Aug 2019 08:45 PM (IST)

आर्टिकल 370 पर संसद में अपने तेज तर्रार भाषण से चर्चा में आए लेह के बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग ने एक बेतुका बयान दिया है, जिस पर राजनीतिक घमासान मच सकता है. सेरिंग ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हो रही है कि देर से सही लेकिन मोदी जी की लीडरशिप में ये निर्णय ( आर्टिकल 370) लेने के बाद लद्दाख के नाम से UN में चर्चा हो रही है. उससे पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो UN क्या अपनी संसद में लद्दाख की चर्चा नहीं होती थी. आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर लद्दाख के नाम की चर्चा हो रही है. ये मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि दे रहा है.