कश्मीर में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं हालात, जम्मू में खुले स्कूल-कॉलेज, ईद की हो रही है खरीददारी
shubhamsc | 10 Aug 2019 01:59 PM (IST)
अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर में जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है. आज जम्मू जिले से धारा 144 हटा लगी गई. जम्मू में स्कूल कॉलेज भी खुल गए हैं. हालांकि यहां इंटरनेट सेवाओं पर अभी रोक रहेगी. उधमपुर, सांबा और कठुआ में भी स्कूल कॉलेज आज खुल गए है जबकि राजौरी, पुंछ, भद्रवाह, डोडा में फिलहाल धारा 144 लागू है. कश्मीर घाटी में भी लोग भारी संख्या में निकले हैं. लोग ईद की खरीददारी कर रहे है. एटीएम पर भीड़ हैं, सड़कों पर गाड़ियां चल रही है. कई जगहों पर तो ट्रैफिक जाम भी लगा है. देखिए ये रिपोर्ट