सुषमा स्वराज को याद करके भावुक हुआ हामिद का परिवार
shubhamsc | 07 Aug 2019 09:48 PM (IST)

भला इस तस्वीर को हिंदुस्तान कैसे भूल सकता है. हामिद अंसारी को पाकिस्तान की जेल से हिंदुस्तान वापस लाने के लिए सुषमा ने दिन रात एक कर दिया था. प्यार के चक्कर में हामिद सात साल पहले पाकिस्तान पहुंच गया था.. पिछले साल ही सुषमा जब विदेश मंत्री थीं तब उन्होंने सच्चाई से पाकिस्तान की सरकार को रूबरू कराया और हामिद को घर नसीब हुआ. सुषमा स्वराज को याद करके भावुक हुए लोग. सुषमा की मदद से लौटा था मुंबई का हामिद. 6 साल पाकिस्तान की कैद में रहा था हामिद. सुषमा को याद करके भावुक हुआ परिवार.