सुषमा स्वराज की वाणी का दुनिया ने माना लोहा, कई वैश्विक मंचों पर बुलंद की हिंदुस्तान की आवाज
shubhamsc | 07 Aug 2019 08:30 PM (IST)

आज सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गईं और इसी के साथ स्वर्ग के शिखर पर पहुंच गई शब्दों की शेरनी, उनके भाषण में एक गजब का जादू था, जो आवाज आज खामोश हुई है उनकी ताकत का लोहा दुनिया ने माना है. सुषमा स्वराज का जाना महज एक व्यक्ति विशेष का जाना नहीं बल्कि राजनीति के एक अंखड अध्याय का अंत है, जिसकी कमी भविष्य के किसी भी कालखंड में पूरी नहीं की जा सकती. पाकिस्तान के लिए तो सुषमा की नीति शुरू से स्पष्ट रही, यहां तक कि जब वाजपेयी सरकार में 2002 में मंत्री रहते हुए वो पाकिस्तान गईं तो वहां के न्यूज एंकर की बोलती बंद कर दी थी.