हरियाणा: कुरुक्षेत्र में छोटी बच्ची का बाढ़ की रिपोर्टिंग करते वीडियो वायरल, आप भी देखें
ABP News Bureau | 20 Jul 2019 11:27 PM (IST)

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बाढ़ के बीच एक छोटी बच्ची का रिपोर्टिंग करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बच्ची का नाम प्राची है और वह बड़े ही शानदार तरीके से बाढ़ के कारण लोग किस तरह समस्याओं में फंसे हुए इसे बता रही है. वह ये भी बता रही है कि बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने कोई उपाए नहीं किया है. लोग खुद बचने के उपाए कर रहे हैं. वह वीडियो में किसी प्रोफेशनल रिपोर्टर की तरह अपना नाम रिपोर्टर प्राची और अपने कैमरामैन का नाम ज्योति बताती है. बाद में छोटी सी ये रिपोर्टर ब्रेक के बाद फिर से आने की बात कहती है.