आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई ने डाला वोट, जीत का किया दावा, सोनाली फोगाट से है मुकाबला | Haryana Election
ABP News Bureau | 21 Oct 2019 08:34 AM (IST)

हरियाणा के आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई ने कुछ देर पहले वोट डाला है. यहां से हमेशा चौधरी देवीलाल का परिवार ही जीतता आ रहा है. इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई का मुकाबला टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट से है. सोनाली फोगाट से मुकाबले पर बिश्नोई ने एबीपी न्यूज से बातचीत में अपनी जीत का दावा किया है.