कुलभूषण जाधव: इंटरनेशनल कोर्ट में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान ने चली नई चाल, देखें रिपोर्ट
ABP News Bureau | 02 Aug 2019 11:47 AM (IST)

कुलभूषण यादव पर पाकिस्तान ने नई चाल चली है. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में करारी हार के बाद पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने की पेशकश की लेकिन इसमें पाकिस्तान ने तीन शर्तें रख दी है. पाकिस्तान ने कहा है कि वो आज दोपहर 3.30 बजे भारतीय अधिकारियों को जाधव से मुलाकात की इजाजत देगा. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय दूतावास को इस संबंध में प्रस्ताव सौंप दिया गया है. पाकिस्तान ने कुलभूषण को काउंसलर एक्सेस देने के लिए तीन शर्तें रखी हैं. वो हैं- जाधव से जिस रूम में भारतीय अधिकारी से बातचीत करेंगे, उसमें पाकिस्तानी अधिकारी मौजूद रहेंगे, कमरे में सीसीटीवी होगा, जाधव से भारतीय अधिकारियों की बातचीत को रिकॉर्ड किया जाएगा.