यहां जानिए क्या है कुलभूषण जाधव मामला, देखिए- आज ICJ में क्या कुछ हुआ?
shubhamsc | 17 Jul 2019 10:48 PM (IST)

कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में पाकिस्तान की करारी हार और भारत की बड़ी जीत हुई है. आईसीजे ने कुलभूषण जाधव के पक्ष में फैसला देते हुए फांसी पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर पुनर्विचार करे. आईसीजे के शीर्ष न्यायाधीश ने जाधव मामले में भारत के आवेदन की स्वीकार्यता पर पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि भारत का आवेदन स्वीकार करने योग्य है.