बासु फैमिली के सामने हुआ कोमोलिका का पर्दाफाश
ABP News Bureau | 11 May 2019 04:45 PM (IST)

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी 2' दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. शो के पावर पैक ड्रामा के चलते लोगों को यह सीरियल काफी पसंद आ रहा है. सीरियल की सुपर विलेन कोमोलिका का शो में जल्द ही सबके सामने पर्दाफाश होने जा रहा है. जिसका प्रोमो सास बहू और साजिश में दिखाया गया है.