अर्थव्यवस्था में मंदी: इन सैक्टरों में दर्ज की गई गिरावट
ABP News Bureau | 05 Sep 2019 05:31 PM (IST)

देश में आर्थिक मंदी जैसे हालात दिख रहे हैं. ऑटोमोबाइल सैक्टर में काफी गिरावट देखी गई है. तमाम कंपनियों के गाड़ियों की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है. जीडीपी विकास की दर के पांच फीसदी पहुंचने के बाद इस बात को और बल मिला है कि क्या सच में देश में मंदी के आसार हैं. हालांकि, सरकार ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही तेज रफ्तार विकास दर देखने को मिलेगा. यहां जानें कौन से सैक्टर में दर्ज की गई है गिरावट.