राजस्थान के बूंदी में बाढ़ का कहर, उफनती मेज नदी में कई इलाके डूबे
shubhamsc | 17 Aug 2019 10:42 AM (IST)

राजस्थान के बूंदी में भारी बारिश के बाद डैम से पानी छोड़ा गया है. जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है. शहर में सैलाब जैसे हालात हैं. सड़कों पर कई फुट पानी भरा हुआ है. राजस्थान सहित हाडोती में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. अब बूंदी में भी बाढ़ के हालात बन चुके हैं। गुढा बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं. जिसके चलते मेज नदी उफान पर है. कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं.