जानें क्या है अमेठी और राहुल गांधी का कनेक्शन ? देखें ये विस्तृत रिपोर्ट
ABP News Bureau | 10 Apr 2019 10:27 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे . नामांकन के दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ मौजूद रहेंगी. नामांकन से पहले राहुल गांधी अमेठी में रोड शो भी करेंगे. करीब 2 घंटे के रोड शो के बाद राहुल 12 से साढ़े 12 बजे के बीच कलेक्ट्रेट में अपना पर्चा भरेंगे. राहुल गांधी 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बने थे, तब से अब तक राहुल लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं. राहुल के खिलाफ अमेठी में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है. पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी राहुल से करीब एक लाख सात हजार वोटों से हार गईं थी. राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.