विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
देखिए उन्नाव मामले में अब तक क्या-क्या हुआ ?
ABP News Bureau | 30 Jul 2019 04:50 PM (IST)

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता के सड़क हादसे के बाद दिल्ली से लेकर लखनऊ तक राजनीति गर्म है. पीड़िता को इंसाफ दिलाने और योगी सरकार के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस मामले को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों में मोर्चा खोल दिया है. बता दें कि उन्नाव रेप पीड़िता की रायबरेली में हुई दुर्घटना के बाद हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. घटना में घायल दोनों मरीज़ों की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों वेंटिलेटर पर हैं. पीड़िता की जांघ की हड्डी टूटी है और चेस्ट इंजरी के साथ हेड इंजरी की भी आशंका है, वहीं वक़ील को मल्टीप्ल फ्रैक्चर और हेड इंजरी है. मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय के लिए आज कांग्रेस, सपा, बसपा समेत तमाम दलों के नेताओं ने संसद भवन परिसर में धरना दिया.