यहां जानिए चिदंबरम केस में अब तक क्या कुछ हुआ
shubhamsc | 26 Aug 2019 01:36 PM (IST)

INX नाम की कंपनी में विदेशी निवेश की मंजूरी को लेकर 2007 में चिदंबरम के एक दस्तखत ने उन्हें आज हिरासत में पहुंचा दिया. लेकिन बात केवल यहां तक सीमित नहीं रह गई है कि चिदंबरम ने एक आदेश पर साइन करने में गलती की. बात अब चिदंबरम की राजनीतिक छवि तक पहुंच गई हैं. पहली बार देश को सुनने में आ रहा है कि वित्त मंत्री रहे चिदंबरम ने 12 मुल्कों में काले धन का साम्राज्य खड़ा किया हुआ है.