उन्नाव केस: पीड़ित की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, देखिए- पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा
shubhamsc | 29 Jul 2019 09:01 PM (IST)

उन्नाव केस: ट्रक ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि रेप पीड़िता के परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्नाव रेप केस की पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई. कल अपने परिवार के साथ पीड़िता उन्नाव से रायबरेली जा रही थी . उसी दौरान ये दुर्घटना हुई. पहली नजर में आपको शायद ये हादसा लगे लेकिन इस हादसे में ऐसी कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं कि अब साजिश की बू आ रही है. रेप का मामला साल 2017 का है. बांगरमऊ के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी हैं. विधायक सीतापुर की जेल में बंद हैं. अब सवाल पूछे जा रहे हैं कि आरोपी बीजेपी में अब तक कैसे बना हुआ है ?