Aditya Thackeray को CM बनाने के लिए शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी
shubhamsc | 29 Oct 2019 10:33 PM (IST)
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना और बीजेपी में तकरार बढ़ी. उद्धव ने आज बीजेपी के साथ होने वाली बैठक रद्द की. आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने के लिए शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी. बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं. देवेंद्र फडणवीस ने कहा - ढाई-ढाई साल का सीएम बनाने का कोई वादा नहीं किया था. शिवसेना ने शरद पवार की तारीफ कर बीजेपी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की - संजय राउत बोले महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं जिसका बाप जेल में हो.